चंबा। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर चिह्नित स्वास्थ्य केंद्रों की सूची जारी कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर कपिल शर्मा ने बताया कि सोमवार को आयुर्वेदिक अस्पताल बालू, मेडिकल कॉलेज चंबा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरी, राजनगर, चनेड़, उप स्वास्थ्य केंद्र झुलाड़ा, उप स्वास्थ्य केंद्र साच के तहत आंगनबाड़ी केंद्र ओरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साहू में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
स्वास्थ्य खंड तीसा में सिविल अस्पताल तीसा, उप स्वास्थ्य केंद्र थनेईकोठी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कल्हेल, जसौरगढ़, भघेईगढ़, बुंदेडी, झज्जाकोठी में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड किहार में सिविल अस्पताल किहार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सूंडला, बरंगाल, वांगल, सिविल अस्पताल सलूणी में टीकाकरण किया जाएगा। स्वास्थ्य खंड भरमौर में नागरिक अस्पताल भरमौर, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गरोला, उप स्वास्थ्य केंद्र हड़सर, दुर्गठी और उपस्वास्थ्य केंद्र दियोल के तहत अंदराला ग्राम में टीकाकरण शिविर आयोजित किया जाएगा।
स्वास्थ्य खंड चूड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूडी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मैहला, उप स्वास्थ्य केंद्र रठियार, बकतपुर, बकानी, कलसुंई, स्वास्थ्य खंड समोट में सिविल अस्पताल डलहौजी, चुवाड़ी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाथरी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोतला, भगियार, छलारी, उप स्वास्थ्य केंद्र परसीयारा में टीका लगाया जाएगा।