फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली माता मंदिर की सीढ़ियों पर मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
चुवाड़ी(चंबा)। परछोड़ पंचायत के बरला के पास काली माता मंदिर की सीढ़ियों पर शव बरामद हुआ है। पंचायत प्रधान की सूचना पर पुलिस टीम ने शव को कब्जे में ले लिया है। उसे पोस्टमार्टम उपरांत मेडिकल कॉलेज चंबा के शवगृह में शिनाख्त के लिए रखा है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्हें पंचायत प्रतिनिधि ने सूचना दी कि काली माता के मंदिर की सीढ़ियों पर 55 से 60 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच शव का तलाशी ली। तलाशी के दौरान व्यक्ति से किसी प्रकार का कोई जानकारी संबंधी दस्तावेज नहीं मिला है।
इसके बाद पुलिस शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुवाड़ी ले आई। यहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा भेजा गया। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव शिनाख्त के लिए रखा जाएगा। पुलिस अधीक्षक चंबा अरुल कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें