चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत खजुआ में तबीयत बिगड़ने से एक नेपाली मूल के व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लाल बहाुदर पुत्र राम बहादुर गांव राम चित जिला रसुआ, नेपाल के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार लाल बहादुर पिछले 30 वर्षों से ग्राम पंचायत खजुआ में रहता था और मजदूरी करता था।
अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई। जिसे उपचार के लिए तीसा अस्पताल ले जाया गया। वहां उसे चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। थाना प्रभारी तीसा अशोक कुमार ने बताया कि शव को शव गृह में रखवा दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई कर रही है।