फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में 730 लोगों का जांचा स्वास्थ्य

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज चंबा में आयोजित शिविर में स्वास्थ्य जांच करवाने पहुंचे लोग।
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में आयोजित हृदय जांच शिविर में रविवार को 305 मरीजों का स्वास्थ्य जांचा गया। समापन समारोह में मेडिकल कालेज के कार्यकारी प्राचार्य पंकज गुप्ता बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे।
विज्ञापन

तीन दिवसीय शिविर में 730 लोगों के हृदय की जांच की गई। इस दौरान मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। शिविर में पहुंचे मरीजों में करीब 120 को शिमला में जांच करवाने की सलाह दी। रविवार को छुट्टी होने के कारण क्षेत्र के 305 मरीजों ने हृदय की जांच करवाई। दूसरे दिन 225 लोगों तथा पहले दिन 200 के हृदय की जांच की गई थी।
शिविर में ह्दय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव मरवाह और आईजीएमसी शिमला के चिकित्सा अधीक्षक एवं वरिष्ठ न्यूरो सर्जन डॉ. जनकराज ने सेवाएं दीं। सोसायटी के अध्यक्ष उपेंद्र मनकोटिया ने कहा कि तीन दिवसीय शिविर के समापन के मौके पर रविवार को काफी भीड़ जुटी। उन्होंने कहा कि सोसायटी द्वारा पिछले 7 वर्षों से ऐसे शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इन शिविरों में अब तक हजारों लोग स्वास्थ्य जांच करवा चुके हैं। सोसायटी का प्रयास है कि लोगों को स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए शिमला न जाना पड़े। उन्हें जिला में ही स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें