चुराह (चंबा)। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा की टीम ने चुराह विधानसभा क्षेत्र के तहत आती पंचायत हिमगिरी के गांव साही में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन
इसमें 73 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की गई। साथ ही 17 लोगों के खून का परीक्षण किया गया। सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा का उद्देश्य दूरदराज क्षेत्रों में चिकित्सा उपलब्ध करवाना है ताकि लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। इस मौके पर चिकित्सक डॉ. हरीश, स्टाफ नर्स मनीषा, प्रयोगशाला सहायक राहुल ठाकुर और चालक प्रेम राणा मौजूद रहे। संवाद