फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईएसएफ के 6 जवानों, मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी समेत 9 पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। चंबा मेडिकल कॉलेज के एक कर्मचारी और सीआईएसएफ के 6 जवानों सहित जिले में कोरोना के 9 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट कर दिया है। जिले में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केसों की संख्या 178 पहुंच गई है। रैपिट एंटीजन टेस्ट प्रक्रिया से शनिवार को 106 सैंपलों की जांच की गई। एक सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जबकि शुक्रवार को तीस बचे हुए सैंपलों में आठ लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

नौ कोरोना संक्रमितों में छह सीआईएसएफ के जवान हैं, जोकि सुरंगानी में कार्यरत हैं। ये कर्मचारी बाहरी राज्य से सुरंगानी पहुंचे थे। एहतियातन उनके सैंपल लिए गए थे। इनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साच पंचायत के टुंडा गांव में 26 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला कोरोना संक्रमित के संपर्क में आई थी। सरोल में 56 वर्षीय व्यक्ति भी पॉजिटिव पाया गया है। इसके अलावा चंबा मेडिकल कॉलेज का एक कर्मचारी भी पॉजिटिव आया है। इसके चलते अस्पताल को सैनिटाइज किया गया है ताकि अस्पताल में संक्रमण फैलने का खतरा न रहे।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि शनिवार को जिले में कोरोना के नौ नए मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमितों को कोविड केयर सेंटरों में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें