फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवतियों ने गलती से खा लिया जहरीला पदार्थ, उपचाराधीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जहरीला पदार्थ खाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। दो युवतियों को उपचार हेतु चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है। दोनों युवतियां जिला मुख्यालय के साथ लगती पंचायतों से संबंधित हैं। पुलिस ने अस्पताल में युवतियों का बयान दर्ज किए हैं। युवतियों ने गलती से जहरीला पदार्थ खाने की बात कही है। दोनों युवतियों को शुक्रवार रात को उपचार के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया। चिकित्सकों ने पुलिस को मामलों की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। पुलिस ने अस्पताल में युवतियों और उनके परिजनों के बयान दर्ज किए। फिलहाल दोनों युवतियों की हालत खतरे से बाहर है। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मोहन सिंह ने बताया कि जहरीला पदार्थ खाने वाली युवतियों का उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें