फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपर बकरोटा वार्ड कंटेनमेंट जोन से बाहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बनीखेत(चंबा)। नगर परिषद डलहौजी के अपर बकरोटा वार्ड कंटेनमेंट जोन से बाहर हो गया है। कुछ समय पहले कोरोना का मामला आने के चलते इस वार्ड को सील किया गया था। प्रशासन की ओर से एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया। वार्ड को सैनिटाइज किया गया। कोई नया मामला सामने न आने पर प्रशासन ने अब इस वार्ड को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है।
विज्ञापन

एसडीएम डलहौजी जगन ठाकुर ने इसकी पुष्टि की है। 26 अगस्त को उक्त वार्ड में कोरोना का एक मामला सामने आया था। इसके बाद प्रशासन ने अपर बकरोटा को सील कर दिया था। साथ लगते क्षेत्र को बफरजोन में शामिल किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां एक्टिव केस फाइंडिंग अभियान चलाया गया। कोई नया मामला सामने नहीं आने पर वार्ड को खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें