फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा में कोरोना के सात एक्टिव केस, 11 ठीक होकर पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। तमिलनाडु से चंबा पहुंचे चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों को क्वारंटीन केंद्रों से कोविड अस्पताल बालू में शिफ्ट किया गया है। चंबा से दो एंबुलेंस क्वारंटीन केंद्रों को भेजी गईं। एंबुलेंस कर्मचारी पीपीई किट पहनकर कोरोना पॉजिटिव मरीजों को क्वारंटीन केंद्रों से बालू लाए। जहां पर इनका इलाज चलेगा। राहत की बात यह है कि इन लोगों को घर नहीं भेजा गया था। इसके चलते इनके संपर्क में कोई भी व्यक्ति नहीं आया है। इन सभी लोगों को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रखा था। जहां पर स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर बाहर से आए सभी लोगों के सैंपल लिए। सैंपलों को जांच के लिए टांडा भेजा गया। रिपोर्ट सोमवार दोपहर को चंबा पहुंची। रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि चंबा में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

हालांकि रविवार को आई रिपोर्ट में भी एक सैंपल पॉजिटिव आया था। चंबा में मौजूदा समय में कोरोना के सात एक्टिव केस हो गए हैं। इनमें कोरोना के कोई भी लक्षण उभरकर सामने नहीं आए हैं। ऐसे मरीजों के जल्दी ठीक होने की संभावना रहती है। जबकि 11 लोग कोरोना संक्रमण से ठीक होकर घर जा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को 368 लोगों के सैंपल लिए थे। इनकी रिपोर्ट रविवार रात को मिली थी। जिसमें कोई भी कोरोना पॉजिटिव नहीं था। लेकिन सोमवार को पूरी रिपोर्ट आने पर चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन चारों में से दो डाइट सरू में क्वारंटीन किए गए थे। जबकि दो अन्य लोग तीसा में क्वारंटीन किए गए थे।
इनसेट
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर राजेश गुलेरी ने बताया कि शनिवार को लिए गए 368 सैंपलों की रिपोर्ट में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इन लोगों को संस्थागत क्वारंटीन से कोविड अस्पताल बालू में शिफ्ट है। ये सभी लोग तमिलनाडु से चंबा आए थे। फिलहाल इनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें