फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के पचास टीजीटी अध्यापकों को मिलेगा नियमितीकरण का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। सरकारी स्कूलों में अनुबंध आधार पर तैनात टीजीटी अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा ने इस संदर्भ में दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। विभाग की ओर से टीजीटी अध्यापकों से तमाम ब्योरा मांगा गया है। ब्योरा विभाग के कार्यालय जैसे ही पहुंचेगा, इसे अग्रिम कार्रवाई के लिए निदेशालय भेजा जाएगा। जहां से नियमितीकरण के आदेश जारी होंगे।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब पचास अध्यापकों को नियमितीकरण का तोहफा मिलेगा। अब तक विभाग के कार्यालय में 42 अध्यापकों ने अपना ब्योरा जमा करवा दिया है। जबकि शेष अध्यापकों को जल्द ब्योरा जमा करवाने के आदेश दिए हैं। विभाग की ओर से स्पष्ट किया है कि जो अध्यापक समय रहते अपना ब्योरा नहीं पहुंचाएंगे, उन्हें नियमितीकरण के लिए लंबा इंतजार भी करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि विभाग द्वारा उन शिक्षकों का ब्योरा लिया जा रहा है जो 31 मार्च 2020 तक तीन साल का कार्यकाल अनुबंध आधार पर बतौर टीजीटी अध्यापक पूरा कर चुके हैं। उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने बताया कि अध्यापकों से ब्योरा मांगा गया है। कहा कि निदेशालय द्वारा नियमितीकरण के आदेश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें