चंबा। पुलिस थाना सदर की टीम ने कियाणी में एक घर में दबिश देकर तीन हजार मिली लीटर लाहन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को सूचना मिली कि आत्मा राम निवासी मकोलसू डाकघर कियाणी अपने घर में लाहन बेच रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर दबिश दी और तीन हजार मिली लीटर लाहन बरामद की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है।