फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: दांत दर्द के इलाज के लिए लगानी पड़ रही 30 किमी की दौड़

विज्ञापन
विज्ञापन
चूड़ी सीएचसी में दांत के डॉक्टर का पद 12 साल से खाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धरवाला (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चूड़ी में 12 साल से दंत चिकित्सक का पद खाली है। डॉक्टर की तैनाती न होने से क्षेत्र की 24 पंचायतों की करीब 50 हजार की आबादी को परेशानी हो रही है। अस्पताल में दंत चिकित्सा संबंधी समस्त उपकरणों समेत दंत मेकेनिक का पद भी भरा हुआ है। बावजूद इसके दंत चिकित्सक के अभाव में दंत मेकेनिक भी बेकार बैठने के लिए विवश है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार नेताओं समेत विभाग को भी इसके बारे में अवगत करवाया गया। बावजूद इसके अभी तक सीएचसी धरवाला में दंत चिकित्सक की तैनाती नहीं हो पाई है। अस्पताल में ग्राम पंचायत लोथल, सुनारा, ब्रेही, राड़ी, बकाण, प्रीणा, गाण, किलोड़, कुनेड़, बलोठ, खुंदेल, पियुहरा, गैहरा, लेच, छतराड़ी, कूंर, बकाण, डिमला, गुराड़, डुलाड़ा सहित अन्य क्षेत्रों की आबादी इलाज के लिए निर्भर रहती है।
सीएचसी चूड़ी में दंत रोग चिकित्सक न होने पर उन्हें दांतों का उपचार करवाने के लिए 30 किमी का सफर तयकर मेडिकल कॉलेज का रुख करना पड़ रहा है।
-जगदीश ठाकुर
दंत रोग चिकित्सक के अभाव में 24 पंचायतों के लोगों को जिला मुख्यालय चंबा या निजी क्लीनिकों की दौड़ लगानी पड़ रही है। इससे उनकी मुसीबतें बढ़ी हैं।
-राज ठाकुर
हजारों की मशीनरी खरीद कर सीएचसी चूड़ी में रखी गई है। इतना ही नहीं, दंत मेकेनिक का पद भी भरा हुआ है। बावजूद इसके दंत चिकित्सक का पद रिक्त होना मरीजों की मुश्किलें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

-रविंद्र राजपूत
जिले में स्वास्थ्य संस्थान तो खोल दिए गए हैं लेकिन अभी तक रिक्त पदों को भरने के लिए सरकार की ओर से कोई भी पहल नहीं की गई है। लोगों को मजबूर होकर निजी क्लीनिकों में इलाज करवाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

-विपन कुमार
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर हरिंद्र पाल सिंह ने कहा कि सीएचसी चूड़ी में खाली दंत चिकित्सक के पद को भरने के लिए सरकार को अवगत करवा दिया गया है।
भरमौर-पांगी के विधायक डॉ. जनकराज ने कहा कि मामला ध्यान में लाया गया है। इस विषय पर विधानसभा में भी मुद्दा उठाया था और कई बार सरकार से सीएचसी चूड़ी में खाली चल रहे पदों को भरने के लिए निवेदन कर चुका हूं। सरकार इस पर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें