फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: 4.86 करोड़ से बनेगी हथनी-ब्याणा सड़क

Sat, 18 Jul 2026 10:42 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी के सात गांवों की सैकड़ों की आबादी को मिलेगा लाभ
विज्ञापन

चार किलोमीटर की सड़क से आसान होगी अब आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। उपमंडल के हथनी से ब्याणा तक 3.435 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को मंजूरी मिलने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सड़क का निर्माण 4.86 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इससे शंबल, डुघ, नंगलोड़ी, सरोटू, ब्याणा, नातोड़ और हथनी समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी। साथ ही सुरंगानी पुलिस चौकी तक पहुंच भी अधिक सुगम होगी। क्षेत्र के किसानों को अपनी सब्जियां और फल बाहरी मंडियों में पहुंचाने में भी काफी राहत ही मिलेगी।
विज्ञापन

पंचायत ब्याणा के उपप्रधान सूरज कुमार ने सड़क निर्माण को मंजूरी मिलने पर पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों ने हथनी-ब्याणा सड़क निर्माण की मांग पूर्व शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाई थी। उन्हाेंने लोगों की वर्षों पुरानी समस्या को गंभीरता से लेते हुए सरकार के समक्ष सड़क निर्माण की स्वीकृति और बजट उपलब्ध करवाने का मामला प्रमुखता से उठाया। इसके बाद अब सड़क परियोजना को मंजूरी मिलने और 4.86 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत होने से क्षेत्र के लोगों का लंबे समय से देखा गया सपना साकार होने जा रहा है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी, किसानों और बागवानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी। विद्यार्थियों, मरीजों और अन्य लोगों को भी राहत मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा और निर्धारित समय में पूरा किया जाएगा। इससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी और लोगों की वर्षों पुरानी मांग पूरी होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें