चंबा। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा की छात्रा हसन बीबी का चयन आरडीसी शिविर के लिए हुआ है। हसन बीबी पुत्री नजीर मुहम्मद निवासी साहो की रहने वाली हैं।
वह राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा में बीए तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं। वह एक एनसीसी कैडेट होने के साथ साथ एनसीसी इकाई की वरिष्ठ सहायक अधिकारी भी बन चुकी हैं। कुछ दिन पहले अलग-अलग महाविद्यालय के एटीसी कैंप बनीखेत में हुए थे। इसमें उनका का चयन गणतंत्र दिवस के लिए चयनित करने के लिए होने वाले शिविर के लिए हुआ था। वह निरंतर संघर्ष करती रहीं। दो अन्य शिविर भी लगे थे। इसमें भी इनका चयन इंटर ग्रुप प्रतियोगिता रोपड़ के लिए हुआ है। यह केवल उनके लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवार, अध्यापक वर्ग और महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है। इंटर ग्रुप प्रतियोगिता में हसन बीबी का चयन होने पर राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय चंबा के प्राचार्य डॉ. मदन लाल गुलेरिया और एनसीसी ऑफिसर केवल कृष्ण ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। संवाद