चंबा। पुलिस मैदान बारगाह में चल रही विजय कुमार मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में हरदासपुरा की टीम ने भलेई इलेवन को तीन रन से शिकस्त दी। दूसरे मैच में शर्मा बॉयज ने जड़ेरा इलेवन को तीन विकेट से हराया।
यह जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव विशाल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पहले मैच में हरदासपुरा की टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए। इसमें आयुष ने 38 और अविनाश ने 33 रन की पारी खेली। भलेई इलेवन से कुक्कू ने तीन विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भलेई की टीम सात विकेट खोकर 123 रन ही बना पाई। टीम के खिलाड़ी हुकूम ने 32 रन की पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा पाए। हरदासपुरा से अरमान और कौशल ने 2-2 विकेट चटकाए। दिन के दूसरे मैच में जडेरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी की और 87 रन बनाए। इसमें विजय ने र्वाधिक 32 रन की पारी खेली। शर्मा बॉयज से तिलक और अजय ने दो-दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी शर्मा बॉयज की टीम ने सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इसमें मैंडी ने 36 और तिलक ने 17 रन की पारी खेली। दोनों विजेता टीमों ने प्रतियोगिता के अगले दौर में प्रवेश किया।