फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर हर महादेव से गूंजे शिवालय

Fri, 24 Feb 2017 07:30 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, चंबा।
विज्ञापन
mahashivratri - फोटो : mahashivratri
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर्व पर जिलेभर के शिवालय हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठे। मंदिरों में खूब श्रद्धालु उमड़े। सुबह ही लाइनें लग गई थीं। रातभर मंदिरों में पूजा-अर्चना होती रही।
विज्ञापन

सुबह से ही भक्त बम बम भोले के जयकारे लगाते मंदिर में जुटना शुरू हो गए।

दोपहर तक काफी संख्या में भक्त मंदिरों में शीश नवाने के लिए जुटे रहे। मुख्य मंदिरों समेत हर छोटे-बड़े शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें पूरा दिन लगी रहीं। चंबा मुख्यालय के ऐतिहासिक लक्ष्मीनारायण मंदिर में आर्ट ऑफ लिविंग संस्था और संस्कृत विद्यालय की ओर से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया गया।

शिव-पार्वती के मंदिर में दिन भर पूजा-अर्चना होती रही। चामुंडा माता मंदिर, नरसिंह मंदिर, तत्वानी शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला। साहो के ऐतिहासिक चंद्रशेखर महादेव मंदिर में दूरदराज से भारी संख्या में श्रद्धालु जुटे।
विज्ञापन


मंदिर कमेटी की ओर से धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। दिन भर मंदिर के बाहर भक्त दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। जिलेभर में शुक्रवार को हर तरफ भगवान शिव के जयकारे सुनाई दिए। समूचा चंबा शिवमयी हो गया और भक्तजन भगवान शिव की भक्ति में डूबे नजर आए। 
....
चौरासी में शिव पूजा को लगी कतारें 
भरमौर (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र भरमौर के चौरासी मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की खूब धूम रही। रात भर चली पूजा को देखने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। दिन भर मंदिर में शिव दर्शन के लिए कतारें लगी रही। समूचा भरमौर भगवान शिव के जयकारों से गूंज उठा। महाशिवरात्रि पर्व पर मणिमहेश शिव मंदिर और धर्मराज मंदिर में लोगों की ज्यादा भीड़ देखने को मिली। मान्यता के अनुसार चौरासी में महाशिवरात्रि पर मांगी गई हर मुराद पूरी होती है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें