फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुआलू मेले में नाचकर मनाई जुकारू पर्व की खुशी

विज्ञापन
पांगी में जुकारू उत्सव के उपलक्ष्य में अायोजित मेले में नृत्य करतीं महिलाएं।
विज्ञापन
पांगी (चंबा)। जनजातीय क्षेत्र पांगी में सोमवार को चौथे दिन भी जुकारू उत्सव की धूम रही। जुकारू उत्सव के उपलक्ष्य में पांगी के कुमार गांव में चुआलू मेला मनाया गया। मेले में ग्रामीण जुकारू उत्सव की खुशी में जमकर नाचे। इस दौरान दावत का आयोजन भी किया गया, जिसमें सभी गांव वालों ने दावत का आनंद उठाया। कुमार गांव के अलावा पांगी के अन्य गांवों में भी इसी प्रकार के मेलों का आयोजन किया गया। इनमें लोगों ने जमकर जुकारू उत्सव का जश्न मनाया। गौरतलब है कि जुकारू उत्सव पांगी वासियों के लिए खास महत्व रखता है, इसलिए पांगी के लोग इस उत्सव को हर्षोल्लास से मनाने के लिए साल भर इंतजार करते हैं।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र में शादी के बाद अपने ससुराल में रहने वाली महिलाएं जुकारू उत्सव के दौरान दावतों पर मायके बुलाई जाती हैं। इसके चलते इन दिनों शादीशुदा महिलाएं अपने मायकों में पहुंची हुई हैं। मायके वालों की ओर से बेटियों को दावत खिलाई जा रही है। जुकारू उत्सव आगामी कई दिन तक चलेगा। गांवों में जहां नाच-गाने और दावतों का दौर जारी है वहीं इस उत्सव के उपलक्ष्य पर लोग अपने घरों में विशेष पूजा अर्चना भी कर रहे हैं। पांगी घाटी इन दिनों जुकारू उत्सव के रंग में रंग चुकी है। चारों ओर जश्न का माहौल है। जश्न के माहौल में लोग ठंड को भी भूल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें