फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: फाेल्गत में हैंडपंप बना शोपीस, ग्रामीणी परेशान

Wed, 24 Sep 2025 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत राजपुरा के फाेल्गत में लोगाें की प्यास बुझाने के लिए स्थापित हैंडपंप अब शोपीस बना हुआ है। इसकी मरम्मत करवाना जल शक्ति विभाग ने जरूरी नहीं समझा है। नतीजतन गांव के लोगों को दूरस्थ स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। ग्रामीणों ने साफ किया है कि यदि जल्द खराब हैंडपंप की मरम्मत नहीं करवाई गई तो मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर समस्या के बारे में अवगत करवाया जाएगा।
विज्ञापन

भाजपा नेता रविंद्र सिंह किश्तवाड़िया, योग सिंह राणा, राजीव कुमार, नरेश कुमार, दलीप सिंह और संजीव कुमार ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद रहे शांता कुमार के आदेश पर हैंडपंप की सौगात मिली है। अब लंबे अरसे से हैंडपंप खराब है। इसकी मरम्मत करवा इसे सुचारु तक नहीं करवाया जा सका है। उधर, जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता दीपक भारद्वाज ने बताया कि मामला ध्यान में है। हैंडपंप को सुचारु करवाने के प्रयास रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें