सलूणी (चंबा)। पीएम श्री मॉडल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सलूणी के विद्यार्थी अब वोकेशनल विषय कृषि की भी पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार धीमान ने बताया कि स्कूल में तीसरा वोकेशनल विषय कृषि शुरू किया है। इसके लिए अध्यापक पल्लवी ने ज्वाइन कर लिया है। यह क्षेत्र ग्रामीण इलाका है। ऐसे में विद्यार्थियों में कृषि विषय को लेकर खासी उत्सुकता है। अभिभावकों ने इसके लिए पूर्व शिक्षा मंत्री आशा कुमारी, पूर्व जिप अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया और पवन ठाकुर का आभार जताया है।