फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: माई का बाग में नलों से टपक रहा गंदा पानी, लोग परेशान

Fri, 08 Nov 2024 10:04 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। शहर के साथ लगते माई का बाग मोहल्ले के स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिला। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बताया कि ओबड़ी मोहल्ला से गंदले पानी की सप्लाई उनके घरों में पहुंच रही है। इसके चलते उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस बारे वे पहले भी शिकायत कर चुके हैं। मगर अभी तक कोई समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि इस बारे में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को भी सूचित किया जा चुका है। मगर कोई सकारात्मक पहल नहीं हो पाई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विनोद कुमार, विकास कुमार मीना कुमारी, आशा देवी और ललिता कुमार का कहना है कि मोहल्ले में गंदला पानी आने से यहां बीमारी फैलने का खतरा बन गया है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान किया जाए। ताकि, उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना पेश आए।
विज्ञापन


चौगान में 16 से शुरू होगी क्रिकेट प्रतियोगिता
चंबा। ऐतिहासिक चंबा चौगान नंबर एक में 16 नवंबर से क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता वैटर्न क्रिकेट एसोसिएशन चंबा के सौजन्य से होगी। इस प्रतियोगिता के लिए प्रवेश शुल्क 5,500 रुपये निर्धारित किया गया है। विजेता टीम को 31,000 और उपविजेता टीम को 21,000 रुपये पुरस्कार दिया जाएगा। मैच के दौरान रिफ्रेशमेंट का भी प्रावधान रहेगा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों से आह्वान किया है कि इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें। साथ ही अधिक जानकारी के लिए 70185-64602 पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें