फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आधे मेडिकल कॉलेज में साढ़े छह घंटे पसरा रहा अंधेरा, मरीजों की अटकीं सांसें

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। मेडिकल कॉलेज में लचर स्वास्थ्य सेवाओं का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को साढ़े छह घंटे तक आधे मेडिकल कॉलेज में अंधेरा पसरा रहा। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार मध्यरात्रि के बाद बार-बार लगने वाले बिजली के अघोषित कटों के कारण सुबह 4:00 बजे बिजली की सप्लाई पूरी तरह गुल हो गई। रातभर जनरेटर चलने के कारण सुबह तक यह भी जवाब दे गया। इस कारण बच्चों के वार्ड समेत अन्य वार्डों में बिजली न होने से उपचाराधीन मरीजों और तीमारदारों की मुसीबतें बढ़ गईं। खैर, ऑपरेशन थियेटर में निर्धारित ऑपरेशनों को करने के लिए आखिरकार दूसरी लाइन से बिजली की सप्लाई देकर काम चलाना पड़ा। ऐसे में उपचाराधीन मरीज और तीमारदार मेडिकल कॉलेज चंबा की लचर व्यवस्था को कोसते नजर आए। वहीं, मेडिकल कॉलेज चंबा के पीएसी प्लांट के साथ नया ट्रांसफार्मर स्थापित करने के बाद भी बिजली का कनेक्शन न दिए जाने से इस प्रकार की समस्या उत्पन्न होने का विभागीय अधिकारी तर्क दे रहे हैं। खैर, सुबह 10:30 बजे बिजली सप्लाई सुचारु होने पर मरीजों-तीमारदारों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज चंबा में सोमवार मध्यरात्रि के बाद बिजली की आंखमिचौनी का खेल आरंभ हो गया। सुबह 4:00 बजे के बाद बिजली पूरी तरह से बंद होने से मरीजों की मुसीबतें बढ़ गईं।
रमेश कुमार, तीमारदार, पनैला निवासी
बिजली सप्लाई बंद होने से मेडिकल कॉलेज के प्रसव के लिए लाई गईं महिलाओं समेत उनके परिजनों को भी परेशानी हुई। इतने बड़े संस्थान में बिजली सप्लाई छह घंटे गुल रहना अपने आप में बड़ा सवाल है।
विज्ञापन

सुरेंद्र कुमार, तीमारदार, तरेला निवासी
सांस समेत अन्य बीमारियों से पीड़ित उपचाराधीन मरीज जो ऑक्सीजन के बिना नहीं रह सकते हैं, उनके लिए बिजली कट ने बड़ी परेशानी खड़ी कर दी। कॉलेज प्रबंधन को इस ओर ध्यान देना चाहिए।
शकुंतला देवी, तीमारदार
मेडिकल कॉलेज चंबा के ये हाल है तो अन्य अस्पतालों में तो स्थिति क्या होगी, इसका सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। प्रबंधन की इसमें बड़ी लापरवाही सामने आ रही है।
बंटी देवी, तीमारदार
मेडिकल कॉलेज चंबा के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जालम भारद्वाज ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सुबह 4:00 बजे बिजली गुल हुई। पीएसी प्लांट के साथ नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। नए ट्रांसफार्मर से कनेक्शन नहीं दिया है। लिहाजा, आधे मेडिकल कॉलेज में सप्लाई ठप रही। सुबह साढ़े दस बजे बिजली सप्लाई सुचारु करवा दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें