फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: तेलका क्षेत्र में ओलों ने झाड़ दिए सेब के फूल

Sat, 04 Apr 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
बागवानों को झटका, बागवानों को सताने लगी फसल पर असर पड़ने की चिंता
विज्ञापन

प्रशासन और विभाग से आकलन कर नुकसान का मुआवजा देने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
तेलका (चंबा)। उपमंडल सलूणी के तेलका क्षेत्र में किसानों और बागवानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। शनिवार को दोपहर बाद हुई ओलावृष्टि से सेब के पौधों पर खिले फूल और छोटे फल झड़ गए हैं।
विज्ञापन

इससे फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। स्थानीय बागवानों का कहना है कि यह समय से पहले हुई ओलावृष्टि ने उन्हें बहुत बड़ा झटका दिया है क्योंकि इस समय फसल तैयार होने की प्रक्रिया में थी। ऐसे में उत्पादन में भारी गिरावट आने की संभावना है। बागवानों में रोहित कुमार, सुरेश कुमार, राज कुमार, अमित कुमार, रमेश कुमार, सुनील कुमार ने प्रशासन और विभाग से मांग की है कि नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा दिया जाए ताकि उन्हें राहत मिल सके। स्थानीय फल पौधशाला तिवारी के संचालक पवन कुमार ने बताया कि इस समय सेब के पेड़ों में फूल और छोटे फल लगने का महत्वपूर्ण दौर चल रहा है। ऐसे समय में हुई ओलावृष्टि से बागवानों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि ओलों की मार से फूल झड़ गए और छोटे फल खराब हो गए जिससे आने वाली फसल पर सीधा असर पड़ेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें