फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वोल्वो के टिकट पर साधारण बस में करना पड़ा सफर

Sat, 18 Jul 2026 10:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली वोल्वो बनीखेत के पास हो गई थी खराब
विज्ञापन

यात्रियों ने लगाया आरोप- साधारण बस में भेजे, किराया भी वापस नहीं किया

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। प्रीमियम किराया वसूलने के बावजूद यात्रियों को बेहतर सुविधा नहीं मिलने से परिवहन निगम की वोल्वो सेवा सवालों के घेरे में आ गई है। चंबा-चंडीगढ़ रूट पर चलने वाली एसी वोल्वो बस रात करीब आठ बजे बनीखेत के पास खराब हो गई। बस में सवार करीब 25 यात्रियों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बाद में उन्हें साधारण बस से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इससे यात्रियों में निगम के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। उनका कहना था कि उन्होंने करीब 1300 रुपये केवल इसलिए चुकाए थे ताकि आरामदायक एसी वोल्वो में सफर कर सकें लेकिन बीच रास्ते में बस खराब होने के बाद न केवल उन्हें साधारण बस में बैठाया गया। किराया भी वापस नहीं किया गया जबकि दूसरी बस में 600 रुपये कम था।
यात्रियों में भुवनेश कुमार, राज कुमार, विश्वास कुमार, अनिल, संतोष कुमारी, रजनी देवी और मीना देवी ने कहा कि चंबा-चंडीगढ़ रूट पर यह कोई पहली घटना नहीं है। बार-बार वोल्वो बसों के बीच रास्ते में खराब होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। हर बार यात्रियों को साधारण बस में भेज दिया जाता है लेकिन न तो निगम कोई स्थायी समाधान करता है और न ही अतिरिक्त किराया लौटाया जाता है। रात के समय महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के लिए सड़क पर इंतजार करना मुश्किल होता है। प्रीमियम किराया लेने के बावजूद यदि बार-बार ऐसी स्थिति बनती रही तो लोगों का सरकारी वोल्वो सेवा से भरोसा उठ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, एचआरटीसी के अड्डा प्रभारी सरदार मोहम्मद ने बताया कि बस में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण उसे आगे नहीं चलाया जा सका। यात्रियों को असुविधा से बचाने के लिए तत्काल दूसरी बस भेजकर उन्हें चंडीगढ़ के लिए रवाना किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें