काम की बात
बिजली बंद रहेगी... विद्युत उपमंडल चंबा प्रथम के तहत मुगला, हरदासपुरा, जुलाहकड़ी, चंबा शहर, खज्जियार, बालू, सरोल, कियाणी, हरिपुर आदि क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सुबह 9 से शाम छह बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता टीआर ठाकुर ने दी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
आज खास
सत्संग : संत निरंकारी सत्संग भवन मुगला में साप्ताहिक सत्संग सुबह 10 बजे से होगा।
भजन-कीर्तन : शहर के हरिराय मंदिर में महिलाओं का भजन-कीर्तन कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से होगा।
क्रिकेट : चौगान में मिंजर मेला क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत अंडर-19 मैच सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
ऑडिशन : मिंजर मेला सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए अन्य जिलों के कलाकार ऑडिशन प्रक्रिया में सुबह 10 बजे से भाग लेंगे।
ओपीडी सेवाएं बंद... चंबा मेडिकल कॉलेज में रविवार की छुट्टी के चलते ओपीडी सेवाएं बाधित रहेंगी। मरीजों का इलाज इमरजेंसी कक्ष में रहेगा।