फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: पांच लाख से होगा गुरुकुल आवास का सुधारीकरण

Thu, 12 Dec 2024 11:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। विकास खंड सलूणी के तहत आते गुरुकुल आवास का पांच लाख रुपये की लागत से सुधारीकरण किया जाएगा। जिसका शिक्षकों को लाभ मिलेगा। बाहरी जिलों से आने वाले शिक्षा को किराये के कमरे से जल्द निजात मिलने वाली है। जिला प्रशासन ने दो मंजिला गुरुकुल आवास की मरम्मत के लिए बजट जारी कर दिया है। इसका उपायुक्त चंबा ने दौरा भी किया है। साथ ही बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग को पानी की और बिजली की व्यवस्था करवाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विकास खंड सलूणी में लगभग 20 लाख रुपये से दो मंजिला गुरुकुल आवास बनाया गया है। जिसकी हालत कई वर्षो से काफी खस्ता है। जहां पर शिक्षक रहना पसंद नहीं करते। क्योंकि, वहां न बिजली, पानी की व्यवस्था है और यह आवास गिरने तक की कगार तक पहुंच गया है। इसके बाद पंचायत प्रतिनिधि ने जिला प्रशासन से आवास की मरम्मत के लिए बजट की मांग की। प्रशासन की ओर पांच लाख का बजट जारी कर दिया है। अब जल्द गुरुकुल आवास की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सलूणी नवीन कुमार, सलूणी स्कूल के प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार धीमान, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष धर्म सिंह पठानिया, पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष पवन ठाकुर और दिनेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें