फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमितों के लिए गुरुद्वारा कमेटी परोस रही पौष्टिक खाना

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन नगर प्रबंधन कमेटी कोविड अस्पताल चंबा में उपचाराधीन 70 मरीजों को पौष्टिक और स्वादिष्ट खाना परोसा रही है। इतना ही नहीं, उपचाराधीन संक्रमित मरीजों के जल्द स्वस्थ होने और कोरोना महामारी से लोगों को निजात दिलवाने की अरदास के बाद ही खाना बनाने का काम शुरू किया जाता है।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज अस्पताल चंबा के परिसर में स्थापित डीसीएच में इस समय करीब 70 मरीज भर्ती हैं। इन रोगियों को पहले ठेकेदार के माध्यम से भोजन परोसा जाता था लेकिन, खाने को लेकर रोगियों की शिकायतें आने के बाद इस व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसी के चलते चंबा शहर के बीचों बीच मौजूद गुरुद्वारा श्री गुरु अर्जुन नगर प्रबंधन कमेटी हर दिन दोपहर का खाना गुरुद्वारा परिसर में पूरे एहतियात और साफ सुथरे माहौल में खाने को तैयार करके अस्पताल पहुंचाती है। इस कार्य को कमेटी पूरी तरह निशुल्क भाव से अंजाम दे रही है।
भोजन व्यवस्था की एक और विशेषता यह है कि हर दिन नए व्यंजन परोसे जाते हैं। इसमें मिष्ठान भी शामिल रहता है। कमेटी को किसी जरूरतमंद परिवार अथवा व्यक्ति के बारे में जानकारी मिलती है तो वह उसके घर जाकर जरूरत के अनुसार सामान देते हैं। कमेटी के उपाध्यक्ष सतनाम सिंह ने बताया कि कमेटी अब तक 20 ऑक्सीमीटर लोगों को बांट चुकी है और सौ प्लस ऑक्सीमीटर और मंगवा लिए हैं, जिन्हें, कोई भी व्यक्ति जरूरत पड़ने पर मुफ्त प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें