फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजोतरा के द्रोड़ गांव में मकान राख

विज्ञापन
विज्ञापन
सलूणी (चंबा)। ग्राम पंचायत भजोतरा के द्रोड़ गांव में मंगलवार दोपहर एक मकान में आग लग गई। अग से मकान के चार कमरों समेत बरामदा भी जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि मकान की निचली मंजिल पर लेंटर था अन्यथा पहली मंजिल भी आग की भेंट चढ़ जाती। अग्निकांड में प्रभावित का करीब चार लाख रुपये का नुकसान हुआ है। प्रभावित की पहचान चमारू राम पुत्र बेंसु के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक चमारू राम परिवार के साथ खेतों में काम करने के लिए गया हुआ था। मंगलवार दोपहर बाद अचानक मकान से धुआं और आग की लपटें उठनी शुरू हो गईं। मकान से धुआं उठता देखकर ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिना समय गंवाए पानी की बाल्टियां लेकर आग को बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। साथ ही खेतों में काम कर रहे चमारू राम को भी इसके बारे में सूचना दी। वहीं, मौके पर इकट्ठा हुए ग्रामीणों ने पानी और मिट्टी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन, देखते ही देखते आग से मकान के चार कमरों सहित बरामदा भी राख हो गया। प्रभावित के मुताबिक कमरों में रखे बेड बॉक्स, अलमारी, बर्तन, पकड़े सहित गहने भी अग्निकांड की भेंट चढ़ गए हैं।
अग्निकांड में प्रभावित को चार लाख के नुकसान का अनुमान है। नायब तहसीलदार पुरुषोत्तम सिंह ने कहा कि भजोतरा पंचायत के द्रोड़ निवासी चमारू राम के मकान के चार कमरे बरामदे सहित आग से जल गए हैं। सूचना मिलने के बाद पटवारी को मौके पर भेज कर प्रभावित को दस हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दे दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पंचायत प्रधान नीना सुंदरम ने कहा कि चमारू राम निर्धन परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित को हरसंभव मदद करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें