फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: गुरु नानक स्कूल को मिला एक्सीलेंस ज्यूरी अवॉर्ड

Wed, 29 Jul 2026 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
डलहौजी (चंबा)। हिमाचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शामिल गुरु नानक पब्लिक स्कूल डलहौजी ने शिक्षा के क्षेत्र में एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय को हिमाचल प्रदेश के लिए प्रतिष्ठित एजुकेशन एक्सीलेंस ज्यूरी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यह सम्मान मंगलवार को नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में माननीय सांसद मनोज तिवारी ने प्रदान किया। विद्यालय की ओर से एकेडमिक हेड दीपिका भंडारी ने यह सम्मान प्राप्त किया गया।
यह पुरस्कार विद्यालय द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, उत्कृष्ट शैक्षणिक परिणामों और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे निरंतर प्रयासों की राष्ट्रीय स्तर पर मिली सराहना का प्रतीक है।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन ने इस सम्मान को शिक्षकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समस्त जीएनपीएस परिवार के सामूहिक समर्पण और कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। इस उपलब्धि पर डलहौजी एवं आस पास के क्षेत्रों में खुशी की लहर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें