फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: शक्ति माता मंदिर में निकली भव्य कलश यात्रा

Sat, 12 Sep 2026 10:52 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
सरोल में क्लश यात्रा निकालती स्थानीय महिलाएं। जागरूक पाठक।
विज्ञापन
चंबा। सरोल स्थित शक्ति माता मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें क्षेत्र की मातृशक्ति समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने सरोल की प्राचीन बावड़ी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली और विधिवत रूप से कलशों को शक्ति माता मंदिर में स्थापित किया। इस दौरान पूरा क्षेत्र भगवान के जयकारों से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय बना रहा।
शक्ति माता मंदिर में पिछले पांच वर्षों से लगातार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें क्षेत्रवासियों के साथ दूर-दराज से भी श्रद्धालु पहुंचकर कथा का श्रवण करते हैं। इस वर्ष 13 से 19 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2:30 से शाम 6:30 बजे तक कथा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

कथा व्यास पूज्य आचार्य महेश चैतन्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा सुनाएंगे। आयोजक डॉ. कविता बिजलवान ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर कथा श्रवण करने और आध्यात्मिक लाभ अर्जित करने का आग्रह किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें