फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर और ग्राम रोजगार सेवक हड़ताल पर, मनरेगा कार्य ठप

Fri, 10 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला (चंबा)
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा ब्लॉक में ग्राम सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों ने 16वें दिन भी अपनी हड़ताल जारी रखी। पंचायतों में मनरेगा के कार्य ठप हो चुके हैं। इसके अलावा मनरेगा के मजदूरों की दिहाड़ी का भुगतान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन


ग्राम सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों में अशोक कुमार, जोगिंद्र शर्मा, मीनाक्षी, रविंद्रा कुमारी, युगल और रेखा ने बताया कि जब तक सरकार द्वारा उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनकी हड़ताल निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ग्राम सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए सरकार द्वारा कोई ठोस नीति नहीं बनाई जा रही है। जिससे उनका भविष्य असुरक्षित दिखाई दे रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि ग्राम सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों के मासिक वेतन में बढ़ोतरी की जाए।

इसके अलावा अन्य विभागीय कर्मचारियों की तर्ज पर ग्राम सेवकों व कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए ठोस नीति बनाई जाए ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जल्द ही उनकी मांगों को नहीं माना गया तो समस्त ग्राम सेवक व कंप्यूटर ऑपरेटर सड़कों पर उतर आएंगे। साथ ही चक्का जाम भी किया जा सकता है। जिसकी जिम्मेवारी पूर्ण रूप से सरकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें