फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी वर्गों का कल्याण सरकार की प्राथमिकता : कुलदीप

विज्ञापन
चंबा में भटियात के डैन्ठा में गुरू रविदास जन्मोत्सव के उपलक्ष पर कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध
विज्ञापन
गुरु रविदास की शिक्षाओं का अनुसरण करें लोग : कुलदीप पठानिया
विज्ञापन

संवाद न्यज एजेंसी
चंबा। समाज के सभी वर्गों विशेषकर कमजोर वर्गों के उत्थान पर विशेष ध्यान देना सरकार की प्राथमिकता है। यह बात विस अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने डैंठा में रविदास प्रकटोत्सव समारोह में मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि संत परंपरा में गुरु रविदास का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों और रविदास सभा को 21,000 रुपये की धनराशि देने की घोषणा भी की।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने कियोड़-मालवां सड़क का भूमिपूजन किया। कहा कि इस सड़क से करीब 500 लोग लाभान्वित होंगे।
उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन और नाबार्ड से स्वीकृत 13 पंचायतों के लिए उठाऊ पेयजल योजना सिहुंता पर 18.34 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं जिससे लगभग 17 हजार लोग लाभान्वित होंगें। नाबार्ड के तहत समोट और विकासखंड भटियात के विभिन्न गांवों के लिए ग्रेविटी पेयजल योजना पर 13.44 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। बहाव सिंचाई योजना अपर समोट के शेष बचे रिमोल्डिंग कार्य पर 1.17 करोड़ पर की धनराशि व्यय होगी। इस अवसर पर उन्होंने कियोड़ और मालवां के लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें