फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार जल्द बनाए संयुक्त सलाहकार कमेटी : पेंशनर

Tue, 14 Oct 2025 11:03 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के सिहुंता में बैठक के बाद पेंशनर वेलफेयर संघ के पदा​धिकारी और सदस्य।संवाद
विज्ञापन
सिहुंता (चंबा)। हिमाचल प्रदेश पेंशन वेलफेयर संयुक्त मोर्चा की सिहुंता इकाई ने मंगलवार को संयुक्त सलाहकार कमेटी के गठन और अन्य मांगों को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने तहसीलदार सिहुंता सुरेंद्र कुमार के माध्यम से अपनी मांगों संबंधी ज्ञापन मुख्यमंत्री को भेजा। इससे पहले एक बैठक पंचायत घर के सभागार में प्रधान ओंकार सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुई हैं। इसके बाद पेंशनरों ने सिहुंता बाजार में एकत्रित होकर एक रैली निकाली। रैली के दौरान नारेबाजी करते हुए पेंशनर नौण चौक से होते हुए तहसील परिसर में पहुंचे।
विज्ञापन


इकाई अध्यक्ष ओंकार सिंह चौहान ने बताया कि पेंशनरों की संयुक्त सलाहकार कमेटी का गठन करना, एक जनवरी 2016 से लेकर 31 जनवरी 2022 तक सेवानिवृत पेंशनरों की बकाया राशि का शीघ्र भुगतान करना, पेंशनरों को प्रति माह की पहली तारीख को पेंशन का भुगतान करना, डीए की 16 फीसदी किस्तों की घोषणा करके उसकी बकाया राशि का भुगतान करना उनकी प्रमुख मांग है। इसके अलावा उनके ज्ञापन में पेंशनरों के मेडिकल बिलों का भुगतान करने के लिए बजट का भुगतान करने, पेंशनरों के कम्युटेशन पीरियड को 15 वर्षों से घटाकर 13 वर्ष करने आदि मांगें भी शामिल रहीं। इस मौके पर सचिव अब्दुल रशीद शेख, सोमदत्त पुजारी, छोटू राम, कालू राम, सुरेंद्र धीमान और प्रताप चंद समेत अन्य पेंशनर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें