चंबा। जिले की एक महिला ने अपने जेठ और देवर पर जबरन घर में घुसकर गाली-गलाैज करते हुए मारपीट करने और जान से परिवार को मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।
पुलिस को सौंपी शिकायत में पीड़ित महिला नूरा निवासी टिपरा, पल्यूर, चंबा ने बताया कि सोमवार सुबह जब वह अपने घर में बच्चों को स्कूल भेजने की तैयार कर रही थी। इस दौरान उसके देवर और जेठ घर में घुस आए। उन्होंने बिना वजह उसके और बच्चों के साथ मारपीट करनी आरंभ कर दी और गालियां देने लगे। उन्होंने उसके पेट में लात और घूसे मारे। जब उसका पति उसे बचाने आया तो उन्होंने उनके साथ भी मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। उधर, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन आरंभ कर दी है।