फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: चंबा को सरकारी स्कूलों को मिले 23 टीजीटी

Thu, 02 Jul 2026 10:28 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी स्कूलों को बड़ी राहत, अध्यापकों की तैनाती से बेहतर होगी शिक्षा
विज्ञापन

दस दिनों के भीतर करवाना होगा नव नियुक्त शिक्षकों को ज्वाइन : विकास महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के सरकारी स्कूलों में विज्ञान और गणित जैसे महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई प्रभावित नहीं होगी। शिक्षा निदेशालय जिले को बड़ी राहत दी है। 23 टीजीटी की तैनाती विभिन्न स्कूलों में की गई है।
नवनियुक्त शिक्षकों को दस दिन का समय ज्वाइनिंग के लिए दिया है। निदेशालय के मुताबिक ज्वाइनिंग की सूचना उपनिदेशक कार्यालय देनी होगी। स्पष्ट किया है कि लापरवाही या लेटलतीफी के लिए नव नियुक्त शिक्षक स्वयं जिम्मेदार होंगे। इन अध्यापकों की तैनाती होने से जिले में शिक्षा स्तर बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

साहली में उर्मिला कुमारी, भलेई स्कूल में नितिन शर्मा, सलूणी में अंकुश, बघेईगढ़ में इंदु चौधरी, डांड में शायना गौत्तम, ददरियाड़ा में शुभम, देवीकोठी में नैंसी शर्मा, चंबा में श्वेता धीमान, कल्हेल में प्रियंका, कुठेड़ में शीतल, नड्डल में शिवानी, पज्जा में दलजीत सिंह, टिकरू में रविकांत, चकोली में सौरभ कुमार, ककीरा में साक्षी, फरोटका में अमित कुमार, जुनांस में अंशुल शर्मा, मेल में अनुराधा, कुनेड़ में उमा भारती, बकाणी में आंचल कुमारी, बतोट में पितांबर, भराड़ा में देवी सिंह, चड़ी में स्वाति चौधरी को ज्वाइन करने के आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि जिले के 23 सरकारी स्कूलों को टीजीटी अध्यापक मिले हैं। निदेशालय के निर्देशानुसार उन्हें दस दिन में ज्वाइन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें