फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मवेशियों को चराने गई महिला की खाई में गिरने से मौत

Thu, 02 Jul 2026 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ग्राम पंचायत घुलन में खाई में गिरने से महिला की मौत हो गई। निमो देवी 42 पत्नी अशोक कुमार निवासी गांव अगाहर का शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

बुधवार शाम को वह अपने मवेशियों को जंगल में चराने के बाद घर लौट रही थीं। इस दौरान पैर फिसलने से खाई में जा गिरीं। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। बेसुध हालत में मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और शव अपनी सुपुर्दगी में लिया। पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में महिला की मौत के असली कारणों का पता लगेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें