फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरकारी लैब बंद, क्रस्ना में समय पर नहीं मिल रही रिपोर्ट

Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज परिसर की क्रस्ना लैब के बाहर टेस्ट करवाने के लिए लगी लोगों की भीड़।संवाद
विज्ञापन
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में संचालित क्रस्ना लैब में मरीजों का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पहले दिन में 150 मरीजों के टेस्ट किए जाते थे, अब सरकारी लैब बंद होने के बाद यह संख्या 300 तक पहुंच गई है। इस वजह से मरीजों को समय पर रिपोर्ट नहीं मिल पा रही है, जिससे इलाज में देरी हो रही है।
विज्ञापन

जिलेभर से मरीज इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज आते हैं, लेकिन टेस्ट करवाने के लिए कई बार दर-बदर भटकना पड़ रहा है। तीमारदार हरीश कुमार, संजय कुमार, तेज सिंह, शम्मी कुमार, प्रभात कुमार, सन्नी, हंसराज और मनीष कुमार ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि सरकारी लैब में मशीनें तुरंत ठीक करवाई जाएं। मेडिकल कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. मानिक सहगल ने बताया कि खराब मशीनों की मरम्मत का कार्य जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें