फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: भलेई माता मंदिर में 800 श्रद्धालुओं ने नवाया शीश

Mon, 29 Sep 2025 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा के भलेई मंदिर में नवरात्रों के दौरान माथा टेकने को लेकर लगी श्रद्धालूओं की लाईन।संवाद
विज्ञापन
चंबा। नवरात्र के पावन अवसर पर सोमवार को भद्रकाली भलेई माता मंदिर में लगभग 800 श्रद्धालुओं ने माता के दर पर शीश नवाया। अल सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी डॉ. लोकीनंद शर्मा ने दुर्गा सप्तशती का पाठ आरंभ किया भद्रकाली भलेई माता मंदिर कमेटी के प्रधान कमल ठाकुर ने बताया कि सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन बना रहा। शीश नवाने के बाद श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर परिसर में सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा पुलिस, जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड और लोक निर्माण विभाग की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरसंभव सहायता दी जा रही है। आसपास के लोगों ने श्रद्धालुओं के वाहनों को पार्क करने के लिए अपनी जमीनें भी उपलब्ध कराई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें