फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: डीजल की सप्लाई न आने से 25 रूटों पर नहीं दौड़ीं सरकारी बसें

Mon, 01 Jan 2024 10:47 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। ट्रक यूनियन की हड़ताल के चलते अब एचआरटीसी बसों के पहिए भी थमना शुरू हो गए हैं। जिला चंबा में नए साल के पहले ही दिन एचआरटीसी के 25 रूट प्रभावित हुए।
विज्ञापन

इससे यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। डीजल की आपूर्ति न होने से ऐसी नौबत आई है। एचआरटीसी चंबा डिपो की बात करें तो यहां हर दो दिन बाद डीजल की आपूर्ति होती है। ट्रक यूनियन की हड़ताल के चलते पिछले दो दिन से आपूर्ति नहीं हुई है। ऐसे में लोकल रूटों पर बसें भेजना निगम के लिए मुश्किल हो गया। हालांकि, राहत की बात यह रही कि लंबी दूरी के बस रूट प्रभावित नहीं हुए। निगम की ओर से लंबी दूरी के रूटों पर गाड़ियां भेजी गईं। निगम को इससे लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। नुकसान का आकलन कर यह रिपोर्ट निदेशालय भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि इन दिनों ट्रक चालक सरकार की ओर से बनाए गए कानून को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। इस कानून के खिलाफ प्रदेश भर में प्रदर्शन हो रहे हैं। अब मंगलवार को निजी बस ऑपरेटरों ने भी बसें न दौड़ाने का फैसला लिया है। ऐसे में मंगलवार को यातायात व्यवस्था पटरी से उतर जाएगी। सरकार के कानून का हर जगह विरोध हो रहा है। आरएम चंबा शुगल सिंह का कहना है कि चंबा में डीजल की आपूर्ति न होने के कारण 25 रूटों पर बस सेवा प्रभावित हुई। कहा कि इस बारे निदेशालय रिपोर्ट भेजी जाएगी। कहा कि इससे निगम को खासा नुकसान हुआ है। लंबी दूरी के रूटों पर बस सेवाएं जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें