भरमौर (चंबा)। सुहागा में भूस्खलन होने के कारण खड़ामुख-होली मार्ग पिछले नौ दिन से बंद पड़ा है। मार्ग अवरुद्ध होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
ऐसे में अब सरकारी बस सेवा शुरू की गई है। यह बस गरोला से होली के लिए चलेगी। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर कुलबीर सिंह राणा ने बताया कि सुबह 8:00 बजे होली से बस चलेगी और 9:00 बजे गरोला पहुंचेगी। इसी तरह सुबह 10:00 बजे गरोला से चलेगी और 11:00 बजे होली पहुंचेगी। दोपहर 12:00 बजे होली से चलेगी और गरोला 1:00 बजे पहुंचेगी। 3:00 बजे गरोला से चलेगी और 4:00 बजे होली पहुंचेगी। शाम 4:10 होली से बस चलेगी और गरोला शाम 5:10 बजे पहुंचेगी। शाम को 5:20 बजे गरोला से प्रस्थान करेगी और होली शाम 6:20 बजे पहुंचेगी। संवाद