फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सरौथा नाला के पास थमे सरकारी बस के पहिये

Fri, 03 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
35 यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पनेला से चंबा आ रही एचआरटीसी की बस सरौथा नाला के पास खराब हो गई। चंबा से कुछ किलोमीटर पहले ही बस खराब होने से लगभग 35 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों में अधिकतर विद्यार्थी और नौकरीपेशा लोग शामिल थे।
नीलम कुमारी, दिशा कुमारी, शशि पाल, विजय कुमार और अनमोल ने बताया कि सरकारी बसों में सफर भरोसेमंद नहीं रह गया है। बस सुबह करीब 7 बजे पनेला से चंबा के लिए रवाना हुई थी। सरौथा नाला के पास खराब हो गई। वहीं, चंबा-कांगड़ा रूट पर चल रही एक अन्य बस भी बीच रास्ते में खराब हो गई। बता दें कि चंबा डिपो में करीब 100 बसों में से लगभग 20 बसें कंडम होने की स्थिति में हैं। ये बसें लंबे समय से बस स्टैंड में मरम्मत के इंतजार में खड़ी हैं लेकिन समय पर मरम्मत नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


चंबा-पालमपुर रूट की बस कांगड़ा में द्रंग के पास खराब हो गई। इस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।एचआरटीसी के चंबा डिपो में अधिकांश बसें बीच राह ही हांफ जा रही है। जिनकी मरम्मत समय पर न होना और कलपुर्जों की कमी भी इसका मुख्य कारण नजर आ रही है।
उधर, अड्डा इंचार्ज सरकार मोहम्मद ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ऐसी समस्या हुई थी। मेकेनिक को भेजकर बस को दुरूस्त करवा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें