फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: रजेरा में बीच राह थमी सरकारी बस, 35 श्रद्धालु फंसे

Fri, 11 Sep 2026 10:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
मणिमहेश जा रही बस में आई तकनीकी खराबी, दूसरी बस पहुंचने तक सड़क के किनारे करना पड़ा इंतजार
विज्ञापन

यात्रा सीजन में बसों की तकनीकी जांच पर उठे सवाल, यात्रियों ने कहा- बीच रास्ते खराबी से बढ़ रही परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। मणिमहेश यात्रा के बीच शुक्रवार को एचआरटीसी की बस रजेरा से आगे अचानक खराब हो गई। बस में 35 से अधिक शिवभक्त सवार थे।
बीच राह बस थमने से श्रद्धालुओं को काफी देर तक सड़क के किनारे दूसरी बस का इंतजार करना पड़ा। दूसरी बस पहुंचने के बाद यात्रियों को उसमें बैठाकर आगे रवाना किया गया।
जानकारी के अनुसार मणिमहेश जा रही एचआरटीसी बस में रजेरा से आगे अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने बस रोक दी। काफी देर इंतजार के बाद दूसरी बस मौके पर पहुंची, जिसके बाद श्रद्धालुओं को उसमें शिफ्ट किया गया। दूसरी बस मिलने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रियों हितेश कुमार, रजनीश कुमार, कमलेश कुमार, किशोरी लाल, देवराज, सिमरन, कशिश कुमारी और तमन्ना ने कहा कि मणिमहेश यात्रा के दौरान रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु एचआरटीसी बसों से भरमौर और आगे के क्षेत्रों तक पहुंच रहे हैं। ऐसे में बीच रास्ते बस खराब होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा सीजन में बसों को रूट पर भेजने से पहले उनकी पूरी तकनीकी जांच होनी चाहिए, ताकि शिवभक्तों को बीच राह दिक्कत न उठानी पड़े। उधर, एचआरटीसी के डीडीएम शुगल सिंह ने कहा कि बस में तकनीकी खराबी आई थी, जिसे दुरुस्त कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के लिए दूसरी बस भेजी गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें