फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मौतों के लिए सरकार जिम्मेदार : राव

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। कांग्रेस प्रदेश सचिव रमेश राव ने हिमाचल में हो रही कोरोना से मौतों के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना मरीजों के इलाज के लिए उचित व्यवस्था नहीं कर पा रही है। लोगों की कोरोना रिपोर्ट समय पर नहीं मिल रही है। इसकी वजह से उनके इलाज में देरी हो रही है। इलाज में देरी होने के कारण मौत का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में डॉक्टर की संख्या से कई गुणा ज्यादा मरीजों को इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है। हालांकि, चिकित्सक मरीजों की जान बचाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। चंबा में चलाए जा रहे कोविड अस्पताल में सरकार की ओर से अतिरिक्त चिकित्सक नहीं भेजे गए हैं। जबकि, प्रबंधन की ओर से सरकार से कोविड अस्पताल चलाने के लिए अतिरिक्त चिकित्सक मांगे गए थे। जो डॉक्टर कोविड अस्पताल में सेवाएं दे रहे हैं वे अपनी ओपीडी में सेवाएं नहीं दे पा रहे हैं। इसकी वजह से अन्य बीमारी वाले मरीजों को भी परेशानी हो रही है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि जिले में कोरोना टेस्ट की दर को बढ़ाया जाए। साथ ही टेस्ट की रिपोर्ट उसी दिन जारी की करने की व्यवस्था की जाए, तभी कोरोना संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर में कमी आ सकती है। समय पर संक्रमण का पता चलने से इलाज भी समय पर शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए अगर सरकार लॉकडाउन भी लगाना चाहे तो विपक्ष इसमें सरकार का समर्थन करने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें