चंबा। अखिल भारत हिंदू महासभा की चंबा इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार की अध्यक्षता में किया गया।
इसमें गोपाल सिंह कुकरेजा को जिला अध्यक्ष, अनिल डोगरा को जिला उपाध्यक्ष और जगदीप को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया। नई कार्यकारिणी के बाद जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह कुकरेजा ने चंबा मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं, शहर में पार्किंग की समस्या और नशे के बढ़ते चलन का मुद्दा उठाया। उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई।
उत्तर भारत प्रभारी दिनेश कुमार ने कहा कि चंबा की समस्याओं को लेकर जल्द कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी स्थानीय मुद्दों की जानकारी जुटाकर उन्हें मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के समक्ष ज्ञापन के माध्यम से रखेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए जल्द चंबा में पूरी कार्यकारिणी गठित की जाएगी। साथ ही महासभा का कार्यालय भी खोला जाएगा। संवाद