फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना अनुमति रेहड़ी-फड़ी लगाने पर सामान जब्त

विज्ञापन
चंबा चौगान में रेहड़ी फड़ी वालों के सामान को उठाकर गाड़ी में डालते नगर परिषद चंबा की टीम।संवाद - फोटो : Chamba
विज्ञापन
चंबा। हिदायत के बावजूद चौगान नंबर एक खाली न करने वाले रेहड़ी-फड़ी संचालकों पर पुलिस और नगर परिषद की टीम ने शिकंजा कस दिया है। चौगान में निरीक्षण के दौरान टीम ने करीब 15 रेहड़ी-फड़ी संचालकों का सामान जब्त कर लिया जिसे नगर परिषद कार्यालय में रखा गया। टीम ने फड़ी संचालकों को हिदायत दी है कि वे अगर दोबारा ऐसा करते हैं तो अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और उनसे जुुर्माना वसूला जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि चौगान में व्यापारिक गतिविधियों के लिए प्रशासन ने डोम में दुकानें वितरित की हैं।
रविवार को मेला संपन्न होने के बाद चौगान का काफी हिस्सा खाली हो गया है। ऐसे में रेहड़ी-फड़ी संचालक बिना अनुमति के ही अपनी फड़ियां सजा रहे हैं। इसकी भनक जैसे ही नगर परिषद को लगी तो संयुक्त टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। हालांकि सुबह के वक्त पुलिस टीम ने निरीक्षण कर रेहड़ी-फड़ी संचालकों को हिदायत भी दी थी लेकिन उन्होंने इस हिदायत को अनसुना कर दिया। इसके बाद टीम ने निरीक्षण कर कार्रवाई की। नगर परिषद चंबा के सुपरवाइजर निखिल कुमार ने बताया कि चौगान नंबर एक में निरीक्षण कर सामान जब्त किया गया है। चालान भुगतने के बाद ही सामान वापस किया जाएगा। अगर दोबारा फड़ियां लगाई जाती हैं तो भारी-भरकम चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें