फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: आपदा में निष्ठा से काम करने वाले पांच कर्मचारियों को सम्मानित करेंगे गोमा

Thu, 25 Jan 2024 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा। जिला चंबा में बरसात के दौरान होने वाली आपदा के दौरान कर्म निष्ठा से काम करने वाले विद्युत बोर्ड के पांच कर्मचारियों को आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान बेहतरीन सेवाओं के लिए शिक्षा विभाग से एक, जल शक्ति विभाग से एक और युवा समन्वयक समेत निशानेबाज युवा को भी सम्मानित किया जाएगा। ऐतिहासिक चंबा चौगान में सुबह 11:00 बजे जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह होगा। समारोह में आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। गणतंत्र दिवस की परेड में मार्च पास्ट में पुलिस, होमगार्ड, वन विभाग की टुकड़ियों के अलावा एनसीसी और एनएसएस के दल हिस्सा लेंगे। गणतंत्र दिवस का समारोह 26 जनवरी को सुबह 11 बजे ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा। मार्च पास्ट के बाद विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों की ओर से पहाड़ी, पंजाबी समेत हरियाणवी गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें