फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सोना और चांदी महंगे, अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनी पहली पसंद

Sun, 02 Nov 2025 05:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
चंबा महाजन ज्वेलर में खरीददारी करती महिलाएं
विज्ञापन
शादी-ब्याह, त्योहार और रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाएं पहन रहीं सस्ती, स्टाइलिश और चमकदार ज्वेलरी
विज्ञापन

कम दाम में हर आउटफिट के साथ मैच करना भी आसान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। सोने-चांदी के बढ़ते दामों के चलते महिलाओं का रुझान अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी की ओर बढ़ गया है। अब शादी-ब्याह, त्योहार और रोजमर्रा की जिंदगी में महिलाएं सस्ती, स्टाइलिश और चमकदार ज्वेलरी पहन रही हैं। चंबा में महिलाओं का फैशन अब आर्टिफिशियल ज्वेलरी के दम पर चमक रहा है। शादी, त्योहार या ऑफिस हर जगह महिलाएं स्टाइल और आत्मविश्वास दिखा रही हैं। सोने के दाम आसमान छू रहे हैं, लेकिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी भी उतनी ही खूबसूरत है। इसे हर आउटफिट के साथ मैच करना भी आसान है। यह कम दाम, ज्यादा डिजाइन, ऑनलाइन आसानी और फैशन के हिसाब से बदलने योग्य है। ज्वेलर अंजेश महाजन का कहना है कि सोना इतना महंगा हो चुका हैे कि लोगों के बजट से बाहर आ हो चुका है। इसलिए, अब हमारी ज्वेलरी बाहरी जिलों तक जा रही है और ऑनलाइन ऑर्डर भी आ रहे हैं। ग्राहक फैशन और किफायती दाम दोनों चाहते हैं।
इनसेट
सोने के दाम आसमान छू रहे हैं। महिलाओं में जेवर पहनने की चाह भी रहती है। ऐसे में आर्टिफिशियल ज्वेलरी सस्ती और देखने में उतनी ही खूबसूरत है। -कृतिका धीमान,
विज्ञापन

इनसेट
आर्टिफिशियल ज्वेलरी एक तो सस्ती, दूसरा हर आउटफिट के साथ स्टाइल और आत्मविश्वास दोनों मिलता है। आर्टिफिशियल ज्वेलरी सोने की हर चीज की तरह लगती है। -सपना देवी

सोना महंगा है, लेकिन आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने महिलाओं को सस्ती, स्टाइलिश और आत्मविश्वास भरा विकल्प दे रही है। हर चीज पसंद की ले सकते हैं। जो कि सोने की तरह की है। -सरिता देवी,
विज्ञापन


शादियों में हर महिलाएं सोना-चांदी पहनना पसंद करती है। लेकिन, सोना इन दिनों डेढ़ लाख तक पहुंच चुका है। मगर आर्टिफिशियल ज्वेलरी ने उनके शौक को मरने नहीं दिया है। -सरोज देवी

चंबा महाजन ज्वेलर में खरीददारी करती महिलाएं

चंबा महाजन ज्वेलर में खरीददारी करती महिलाएं

चंबा महाजन ज्वेलर में खरीददारी करती महिलाएं

चंबा महाजन ज्वेलर में खरीददारी करती महिलाएं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें