फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मौहल चलेरा में बनेगी ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी

Wed, 25 Feb 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
विस अध्यक्ष पठानिया ने चुवाड़ी में मिनी खेल स्टेडियम के निर्माण की भी की घोषणा
विज्ञापन

बोले- एक साल में पूरा होगा काम, वार्षिकोत्सव में चुवाड़ी कॉलेज के होनहार नवाजे
संवाद न्यूज एजेंसी
चुवाड़ी (चंबा)। स्थानीय कॉलेज में सालाना समारोह धूमधाम से मनाया। समारोह में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि रहे।
समारोह में शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और अन्य क्षेत्रों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले महाविद्यालय के विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के छात्र-छात्राओं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से खूब समां बांधा।

पठानिया ने चुवाड़ी में मिनी खेल स्टेडियम का निर्माण कार्य इसी वर्ष शुरू करने की घोषणा की। इसका काम एक वर्ष में पूरा होगा। सिहुंता तहसील के मौहल चलेरा में ग्लोबल स्किल्स एंड डिजिटल यूनिवर्सिटी स्थापित करने को भी मंजूरी दी। उन्होंने बताया कि यह विश्वविद्यालय युवाओं को कौशल-आधारित, व्यावसायिक तथा उद्योगोन्मुखी शिक्षा देगा। विस अध्यक्ष ने चुवाड़ी कॉलेज में 7 लाख रुपये से स्थापित गर्ल्स कॉमन रूम का भी शुभारंभ किया। गर्ल्स कॉमन रूम में छात्राओं के लिए बैठने की बेहतरीन व्यवस्था के अलावा टीवी, आरओ वॉटर प्यूरीफायर, फ्रिज और माइक्रोवेव ओवन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में हुए गुणात्मक सुधार का सर्वाधिक फायदा ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से आने वाले छात्र-छात्राओं को हुआ है। कठिन भौगोलिक क्षेत्र होने के बावजूद भटियात हलका विकास की दृष्टि से प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों की तुलना में आगे है। भटियात हलके में पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के माध्यम से वर्तमान में लगभग 300 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले प्राचार्य डॉ. संजय सिंह पठानिया ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कॉलेज की शैक्षणिक, खेल और सांस्कृतिक उपलब्धियों के अलावा कॉलेज में चल रहे विकास कार्यों पर भी प्रकाश डाला। पठानिया ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश के लिए 31 हजार और कॉलेज के बेहतरीन गायक करण को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें