सलूणी (चंबा)। बाल विकास परियोजना अधिकारी सलूणी के कार्यालय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का 1 और सहायिका के 26 पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इस संबंध में कार्यालय ने पहले 22 दिसबंर 2025 को अधिसूचना जारी की थी।
इच्छुक उम्मीदवार 10 मार्च को शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकती हैं। पहले आवेदन कर चुकीं उम्मीदवारों को दोबारा आवेदन नहीं करना होगा। साक्षात्कार 17 मार्च को दोपहर और 18 मार्च को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय सलूणी में होंगे। यह जानकारी बाल विकास अधिकारी आरआर भारद्वाज ने दी। आंगनबाड़ी केंद्र भेंट, संघनेड, कैथली, बंजवाड़, पुखरोग, हुल्लर, पुन्ना, गोसा, लोधली, लिग्गा, रोलका, कटारा, कुंहंड, अनोगा, कासनी, मंडलेई, डंडी, कोटला, जियूड, सराऐं, नगाली, कन्हार भलेई, नचनोटी, खंडयारू, खंगू, सगवाड़ी में पद भरे जाएंगे। संवाद