फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: वाहनों की भीड़ में स्कूल का रास्ता ढूंढ रहीं छात्राएं

Sat, 16 May 2026 10:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के चौंतड़ा स्थित गर्ल्स स्कूल की छात्राओं को रेाजाना झेलनी पड़ रही परेशानी
विज्ञापन

नो पार्किंग का बोर्ड भी बना शोपीस, रास्ते में खड़ा रहते हैं वाहन
-
शहर के चौंतड़ा स्थित गर्ल्स स्कूल की छात्राओं की सुबह की शुरुआत किताबों से नहीं, बल्कि गाड़ियों के बीच से गुजरने का रास्ता निकालने से होती है। सड़क पर अवैध पार्किंग जगह-जगह छात्राओं के कदम रोक देती है। रास्ते में दोपहिया से लेकर चौपहिया वाहनों की कतारें लगी रहती हैं। छात्राओं को स्कूल गेट तक पहुंचने के लिए ट्रैफिक नहीं, बल्कि खड़ी गाड़ियों से जूझना पड़ता है। नो पार्किंग का बोर्ड शोपीस बनकर रह गया है। इसी खामोश अनदेखी के बीच हर सुबह बच्चों की सुरक्षा और समय दोनों गुम हो जाते हैं।
........................

चंबा। दिन : शुक्रवार। समय : सुबह 8:10 बजे। स्थान : पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा। विद्यार्थी स्कूल की तरफ जा रहे हैं। रास्ते में अवैध रूप से पार्क गाड़ियां उनकी राह रोक रही हैं। बच्चे खासी जद्दोजहद के बाद गाड़ियों के बीच से स्कूल गेट तक पहुंच रहे हैं। समय 8:10 बजे, छात्राओं की तादाद बढ़ती जा रही है। अन्य निजी स्कूलों के बच्चे भी इस मार्ग से आवाजाही कर रहे हैं। विद्यार्थी देरी से स्कूल पहुंच रहे हैं। चौंतड़ा स्थित कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंबा के गेट के बाहर अवैध पार्किंग का साम्राज्य है। इसके चलते विद्यार्थियों को काफी परेशानियां पेश आ रही हैं। स्थिति यह है कि गाड़ियों को पार कर विद्यार्थियों को गेट तक पहुंचना पड़ रहा है। दो पहिया वाहनों से लेकर चौपहिया वाहन पार्क अवैध रूप से यहां पार्क किए जा रहे हैं। नो पार्किंग का बोर्ड भी लगा है मगर यह बोर्ड महज शोपीस बनकर रह गया है। इसी के साथ भी वाहन पार्क किए जा रहे हैं। स्कूल गेट तक पहुंचना छात्राओं के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है।
विज्ञापन

अभिभावकों में रमेश कुमार, सविता देवी, प्रवीण कुमार, राकेश कुमार और अमिता देवी ने कहा कि स्कूल के बाहर अवैध रूप से वाहन पार्क रहते हैं। इससे बच्चों को काफी परेशानी होती है। प्रशासन को इस बारे में उचित कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन


यह मामला संज्ञान में लाया गया है। यातायात पुलिस को इस बारे में निर्देश दिए जाएंगे और अवैध रूप से पार्क वाहनों को हटाया जाएगा। - प्रियांशु खाती, एसडीएम चंबा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें