फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: सलूणी कॉलेज के मेधावी विद्यार्थी नवाजे

Sat, 16 May 2026 10:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
विज्ञापन
सालाना समारोह में दिया सम्मान, रंगारंग कार्यक्रमों से भी बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलूणी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय सलूणी में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दौरान सत्र 2024-25 के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
सत्र 2025-26 की पाठ्येतर गतिविधियों एवं सड़क सुरक्षा क्लब की ओर से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी गईं।
विज्ञापन

समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र संख्यान रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मोहिंद्र कुमार सलारिया ने महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। इसमें संस्थान की शैक्षणिक और सह शैक्षणिक उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। महाविद्यालय के लगभग 20 प्रतिशत विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्राप्त हुई है। साथ ही उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम और विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों की विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियों का भी जिक्र किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नरेंद्र संख्यान ने विद्यार्थियों को परास्नातक शिक्षा की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है और विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति निरंतर मेहनत करनी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारी वर्ग, पीटीए प्रधान दिनेश राणा, कृषि विश्वविद्यालय के सहकर्मी मान सिंह, संख्यान सहित बड़ी संख्या में अभिभावक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें